ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

Bihar News : सरकारी दफ्तर में जाम छलकाने वाले फॉरेस्टर का अब ऑडियो हुआ वायरल, गाली-गलौज के साथ ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए कर रहे रिश्वत की डिमांड

Bihar News : बिहार में ड्यूटी के दौरान कार्यालय में शराब पीने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फॉरेस्टर और एक सिपाही अन्य जवानों के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं

Bihar News :
शराब पीते फॉरेस्टर और सिपाही
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार में यह अक्सर सुनने को मिलता है कि यहां कोई भी कितना भी बड़ा शख्स क्यों न हो यदि उसने भ्रष्टाचार किया है या रिश्वतखोरी की है तो फिर उसे किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। हालांकि,इसके बाबजूद भी हर दिन कहीं न कहीं से रिश्वतखोरी का मामला सामने आता रहता है। इतना ही नहीं कई बार तो कुछ ऐसे में अधिकारी की बातें भी सामने आती है जो यह कहते हैं कि उन्हें प्रसाशन से भी डर नहीं है। अब एक ऐसा ही मामला जमई से सामने आया है। जहां एक फॉरेस्टर फ़ोन पर पैसे की लेन-देन की बात कर रहे हैं। 


दरअसल, जमुई के झाझा प्रखंड स्थित नई डैम पक्षी अभ्यारण में तैनात फॉरेस्टर अनीश कुमार पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो और ऑडियो ने उनकी कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही हैं। सोमवार को वायरल हुए पहले वीडियो में फॉरेस्टर अनीश कुमार और सिपाही शिव शंकर कुमार को ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करते हुए देखा गया।


इस वीडियो में अनीश कुमार वर्दी में एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं। अपने रूम में बेड पर काजू किशमिश की प्लेट और शराब की बोतल भी साफ दिखाई दे रही है। अब एक अन्य वीडियो में फॉरेस्टर अनीश कुमार को पत्थर से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने के बदले कथित तौर पर 10 हजार की रिश्वत लेते हुए देखा गया। इस वीडियो ने जिले में खलबली मचा दी है।


इस वायरल ऑडियो क्लिप में फॉरेस्टर अनीश कुमार अपने सहकर्मियों के साथ अभद्र भाषण का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो में वह कहते हैं '' मैं फॉरेस्टर अनीश कुमार हूं""" मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।'' हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो और ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। 


इधर, इस पुरे मामले में वन विभाग के जिला वन पदाधिकारी तेजस जायसवाल ने कहा कि सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉरेस्टर अनीश कुमार इलाके में अपनी दबंगई और वर्दी के रोग के लिए कुख्यात हैं। वह अक्सर लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और अपनी वर्दी के शक्ति का दुरुपयोग करते हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता