ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Vande Bharat Express: मुजफ्फरपुर–मोतिहारी रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी हुई, जिसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे सुरक्षा बल जांच में जुटा और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई।

Vande Bharat Express
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vande Bharat Express: बिहार में मुजफ्फरपुर–मोतिहारी रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पथराव की घटना सामने आई है, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।


शुक्रवार सुबह मेहसी और महवल स्टेशन के बीच अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इस दौरान सी-2 कोच में बर्थ संख्या 38 और 39 के पास खिड़की का शीशा टूट गया। इससे पहले गुरुवार शाम कपरपुरा और कांटी स्टेशन के बीच भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें सी-5 कोच की सीट संख्या 30, 31 और 32 के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसके लिए एक अधिकारी को गोरखपुर भेजा गया है। रेलवे ने आसपास के क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। 


आरपीएफ इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नाबालिग की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके अभिभावकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से रेल यात्रियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता