ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गैंडा की मौत, खेत में मिली लाश, इससे पहले भी हुई थी मौत

BAGAHA: बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक गैंडा की मौत हो गई है। गैंडा की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के पा

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गैंडा की मौत, खेत में मिली लाश, इससे पहले भी हुई थी मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक गैंडा की मौत हो गई है। गैंडा की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के पास खेत में गैंडा पड़ा मिला है। गैंडा की मौत (Rhinoceros Death) की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। गैंडा के मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल सका है। 


बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आए गैंडे की मौत हो गई है। गैंडे की शव गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के समीप को खेत में पड़ा मिला है। सूचना पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और गैंडे की मौत के कारणों का पता करने में जुटे हैं। 


वाल्मीकि नगर वन संरक्षक डॉक्टर नेसमनी के ने बताया कि गेंडे की मौत के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। अधिकारी मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने बताया की 15 दिन पहले VTR से निकलक गैंडा उत्तर प्रदेश के रिहायशी क्षेत्र में चला गया था। वही पर इसकी एक्टिविटी बनी हुई थी और आज मौत की सूचना मिली। 


गौरतलब है कि पश्चिमी चंपारण स्थित इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Nagar Tiger Reserve) में पहले भी एक गैंडा की मौत हुई थी। वाल्मीकि नगर रेंज के भेड़ियारी जंगल के पास गन्ना के खेत से गैंडा के शव मिला था। वही आज गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के पास एक गैंडा खेत में पड़ा मिला जिसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।



वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गैंडा की मौत, खेत में मिली लाश, इससे पहले भी हुई थी मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता