ब्रेकिंग
बिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीवैशाली में पशु व्यापारी बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, पिता की मौत पुत्र घायलबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीवैशाली में पशु व्यापारी बाप-बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, पिता की मौत पुत्र घायल

बिहार में शादी का पंडाल बना मैदान-ए-जंग: बाराती और सराती आपस में भिड़े, जयमाला के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Bihar News: वैशाली में शादी समारोह के दौरान बाराती और सराती पक्ष में जमकर मारपीट हो गई. विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में एक शादी समारोह उस समय हिंसक झड़प में बदल गया जब बाराती और सराती पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।


दरअसल, यह घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव की है, जहां जंदाहा से बारात आई थी। नाच-गाने के बीच जयमाला का कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और उस समय तक माहौल सामान्य था। लेकिन इसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई।


जानकारी के अनुसार, जयमाला के बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई थी, जहां वह अपनी सहेलियों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान दूल्हे पक्ष के कुछ युवक, जो खुद को दूल्हे के दोस्त बता रहे थे, जबरन कमरे में घुस गए। इस बात पर दुल्हन पक्ष नाराज हो गया और युवकों को समझाकर बाहर निकाल दिया गया।


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है।इसी बीच सबसे बड़ा घटनाक्रम तब हुआ जब दुल्हन ने जयमाला के बाद ही शादी से इनकार कर दिया। इसके चलते दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता