ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामा

Teacher Love Affair News: वैशाली जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छात्रा से संपर्क टूटने के बाद एक शिक्षक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद...

छात्रा के प्यार में दीवाने हुए गुरुजी: जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई तो सुसाइड की देने लगे धमकी... टंकी पर चढ़कर घंटों किया 'शोले' वाला ड्रामा
Ramakant kumar
3 मिनट

Teacher Love Affair News: वैशाली के बिदुपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. खिलवत स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा.


पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उसकी पहचान अररिया जिले के वार्ड संख्या-10, ठेगापुर सतवेरा तेरा खुरडाह निवासी धर्मानंद ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है.


पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बिदुपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में पिछले कई वर्षों से पढ़ा रहा है. इसी दौरान एक छात्रा से उसका प्रेम संबंध हो गया. युवक के अनुसार, दोनों ने साथ जीवन बिताने का वादा किया था.


युवक ने बताया कि छात्रा के स्वजन को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने छात्रा के कोचिंग जाने पर रोक लगा दी और उसके घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी. छात्रा से संपर्क नहीं हो पाने के कारण वह परेशान हो गया.


सोमवार को इसी बात से परेशान होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और हिरासत में लेकर थाने ले गई.


पुलिस युवक से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.