ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

दवा लेने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; परिजनों ने किया सड़क जाम

Bihar Road Accident: वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 47 वर्षीय लाला पासवान की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महुआ-ताजपुर मार्ग जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान.

दवा लेने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; परिजनों ने किया सड़क जाम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 47 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने महुआ-ताजपुर मार्ग जाम कर दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया.


मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह वार्ड-13 निवासी सकिंदर पासवान के 47 वर्षीय बेटे लाला पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात वह घर से पैदल दवा लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान डभैच चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए.


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया.


घटना से नाराज ग्रामीण रविवार सुबह डभैच नहर के पास महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर बैठ गए और सड़क जाम कर दी. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम होने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रही.


सूचना मिलने पर पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.