ब्रेकिंग
बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी

YouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शन

Bihar News: वैशाली के हर्लोचनपुर थाना कांड की जांच में प्रक्रियात्मक त्रुटियां और लापरवाही पाए जाने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, सुबोध कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में यूट्यूबर की पिटाई के मामले में तेजस्वी यादव की पहल पर पुलिस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले को पूरी मजबूती के साथ उठाया था और आंदोलन की चेतावनी दी थी।



दरअसल, वैशाली के हर्लोचनपुर थाना कांड संख्या 23/2026 के अनुसंधान में प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



जानकारी के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को दर्ज कांड संख्या 23/2026 के अनुसंधान के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ की ओर से जांच की गई थी। जांच के दौरान अनुसंधान और केस डायरी लेखन में अनुसंधानकर्ता द्वारा प्रक्रियात्मक त्रुटियां पाए जाने की बात सामने आई।



जांच रिपोर्ट में सामने आई खामियों और कर्तव्य के प्रति बरती गई लापरवाही को देखते हुए पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष हर्लोचनपुर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक सुमन झा, अनुसंधानकर्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के बाद तीनों को पुलिस केंद्र, हाजीपुर में लाइन हाजिर किया गया है।



वहीं, पुलिस विभाग की ओर से हर्लोचनपुर थाना के नए थानाध्यक्ष की भी पदस्थापना कर दी गई है। पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार को हर्लोचनपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद थाना स्तर पर प्रशासनिक और अनुसंधान प्रक्रिया में जवाबदेही को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता