ब्रेकिंग
'IG राणा ने हाथ ऐंठा, SHO ने किया अभद्र व्यवहार', सदन में फूटा RJD MLC का गुस्सा; सभापति बोले- सरकार संज्ञान लेगीSnapchat पर हुआ प्यार, नेपाल में नौकरी का झांसा... फिर नाबालिग को लेकर हुआ फरार; सीमा पर AHTU-SSB ने दबोचाबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मां को गंगा स्नान कराने जा रहे अमीन की हाइवा की टक्कर से मौत, मां की हालत गंभीरबिहार में बेखौफ चोरों का बड़ा कारनामा: मेन रोड से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, लाखों रुपये निकालकर सुनसान सराय में फेंकी मशीनBihar CAG Report : बिहार में गजब का खेला! जहां न सड़क थी, न नदी… वहां बना दिए करोड़ों के पुल'IG राणा ने हाथ ऐंठा, SHO ने किया अभद्र व्यवहार', सदन में फूटा RJD MLC का गुस्सा; सभापति बोले- सरकार संज्ञान लेगीSnapchat पर हुआ प्यार, नेपाल में नौकरी का झांसा... फिर नाबालिग को लेकर हुआ फरार; सीमा पर AHTU-SSB ने दबोचाबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: मां को गंगा स्नान कराने जा रहे अमीन की हाइवा की टक्कर से मौत, मां की हालत गंभीरबिहार में बेखौफ चोरों का बड़ा कारनामा: मेन रोड से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, लाखों रुपये निकालकर सुनसान सराय में फेंकी मशीनBihar CAG Report : बिहार में गजब का खेला! जहां न सड़क थी, न नदी… वहां बना दिए करोड़ों के पुल

बिहार में बेखौफ चोरों का बड़ा कारनामा: मेन रोड से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, लाखों रुपये निकालकर सुनसान सराय में फेंकी मशीन

Bihar Crime News: वैशाली के बिदुपुर में चोरों ने देर रात ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पुलिस और बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मेन रोड पर स्थित SBI एटीएम को निशाना बनाकर अपराधियों ने जो किया, उससे पूरे इलाके में हड़कंप...

बिहार में बेखौफ चोरों का बड़ा कारनामा: मेन रोड से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, लाखों रुपये निकालकर सुनसान सराय में फेंकी मशीन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए चक सिकंदर बाजार के मेन रोड से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का पूरा एटीएम ही उखाड़ लिया. एटीएम में लाखों रुपये कैश होने की बात सामने आ रही है. वारदात के बाद अपराधी एटीएम मशीन को लेकर फरार हो गए और बाद में उसे सराय थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया.


घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की जांच के लिए एफएलसी और पुलिस एसआईटी की टीम को लगाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात चक सिकंदर बाजार के मेन रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया. अपराधियों ने एटीएम मशीन को उखाड़कर किसी वाहन में लादा और मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि वारदात के समय एटीएम में बड़ी मात्रा में नकदी मौजूद थी.


अपराधियों ने एटीएम को लेकर सराय थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में पहुंचकर मशीन से कैश निकाल लिया. इसके बाद खाली एटीएम मशीन को वहीं छोड़कर फरार हो गए.


सुबह स्थानीय लोगों ने सुनसान इलाके में एटीएम मशीन को लावारिस हालत में देखा. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एटीएम मशीन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया है. टीम चक सिकंदर बाजार से लेकर सराय के उस इलाके तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जहां से एटीएम मशीन बरामद हुई है.


व्यस्त बाजार के मेन रोड से पूरा एटीएम उखाड़कर ले जाने की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और एटीएम को उखाड़ने के लिए किस वाहन का इस्तेमाल किया गया.



रिपोर्ट: मुन्ना खान