ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार में ऑनलाइन गेम की लत का खौफनाक अंजाम, फिरौती नहीं मिलने पर 8 साल के बच्चे की हत्या; गंगा में फेंका शव

Bihar Crime News: वैशाली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन एविएटर गेम की लत ने एक 8 वर्षीय मासूम की जान ले ली। राघोपुर में बच्चे के अपहरण के बाद आरोपियों ने लाखों रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन रकम नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर..

बिहार में ऑनलाइन गेम की लत का खौफनाक अंजाम, फिरौती नहीं मिलने पर 8 साल के बच्चे की हत्या; गंगा में फेंका शव
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली के राघोपुर में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद कर्ज और आर्थिक परेशानी से जूझ रहे युवकों ने 8 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया. फिरौती की रकम नहीं मिलने पर बच्चे की हत्या कर उसके शव को गंगा नदी में फेंकने का आरोप है. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका है.


मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत का है. यहां अनिल पंडित का 8 वर्षीय बेटा घर के दरवाजे पर खेल रहा था. इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया. बच्चे के लापता होने के बाद परिजनों को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले ने पहले 10 लाख रुपये और बाद में 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी. फिरौती नहीं देने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई.


बच्चे के पिता अनिल पंडित ने राघोपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई. टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की.


जांच के दौरान पुलिस उस मोबाइल नंबर तक पहुंची, जिसका इस्तेमाल फिरौती मांगने के लिए किया जा रहा था. पुलिस के अनुसार, यह मोबाइल फोन जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का था, जो पहले गुम हो चुका था. इसी मोबाइल और सिम का इस्तेमाल आरोपितों द्वारा फिरौती मांगने के लिए किया जा रहा था.


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित सूरज कुमार और विशाल कुमार आपस में पड़ोसी और करीबी दोस्त हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एविएटर नामक ऑनलाइन गेम में काफी पैसे हार चुके थे. आर्थिक परेशानी के बाद दोनों ने फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण की साजिश रची.


पुलिस का आरोप है कि फिरौती की रकम नहीं मिलने के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के पिलर नंबर 62 के पास से गंगा नदी में फेंक दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से बच्चे की चप्पल बरामद की है.


घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में बच्चे की तलाश कर रही है. बुधवार से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन गुरुवार को भी जारी रहा. टीम नदी में कई किलोमीटर तक खोजबीन कर रही है.


पुलिस ने इस मामले में रामपुर श्यामचंद निवासी विशाल कुमार, सूरज कुमार और मनोज राय को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मनोज राय गिरफ्तार आरोपित विशाल कुमार के पिता हैं. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और बच्चे के शव की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.


एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचा गया है.