ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे, ड्राइवर समेत दो की हालत नाजुक

Bihar News: वैशाली के लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर नामिडीह महावीर मंदिर के पास ट्रक और एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक मोहम्मद वसीम और मोहम्मद मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। मरीज को हाजीपुर पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के नामिडीह महावीर मंदिर के समीप शुक्रवार देर शाम की है। 




जानकारी के मुताबिक, लालगंज थाना क्षेत्र के अताउल्लापुर मिल्की गांव निवासी मोहम्मद वसीम एम्बुलेंस से एक मरीज को हाजीपुर पहुंचाकर अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ पड़ोसी मोहम्मद मुमताज भी मौजूद थे। इसी दौरान ट्रक और एम्बुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। 




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में चालक मोहम्मद वसीम और मोहम्मद मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लालगंज थाना पुलिस की मदद से दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों की चिंता बढ़ गई है।




वहीं, हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि भीषण टक्कर की असल वजह क्या थी। फिलहाल, दो घायलों की जिंदगी अस्पताल में इलाज पर टिकी है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता