Bihar News: वैशाली में हाजीपुर-पटना हाईवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पटना जा रही एक यात्री बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में आग लगने की आशंका के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस से कूदकर बाहर निकलना शुरू कर दिया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि रामाशीष चौक ओवरब्रिज पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हाजीपुर से पटना जा रही यात्री बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में धुआं उठता देख यात्रियों के बीच चीख-पुकार और हड़कंप की स्थिति बन गई।
जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, चलती यात्री बस से अचानक धुआं निकलने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, बस से धुआं निकलने की वास्तविक वजह क्या थी और आग कैसे लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली




