Bihar Flood: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सबसे फहले मुख्यमंत्री हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जढूआ में चल रहे राहत शिविर का निरीक्षण किया। राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।
इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान राहत शिविर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात किया साथ ही बाढ़ के दौरान डूबने से मरे आधा दर्जन मृतकों के आश्रितों का चार चार लाख के चेक का वितरण भी किया।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा है, तो थोड़ी परेशानी होगी लेकिन लगातार पानी घट रहा है और लगभग 17 से 18 सेंटीमीटर गंगा का पानी नीचे गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी घट रहा है और हालात नियंत्रण में है। थोड़ी से परेशानी आपदा में होती है लेकिन लगातार पानी घट रहा है और अधिकारी लगे हुए है। हमे लगता है कि अगले दो तीन दिन में हालात में सुधार होगा और राहत मिलेगी।





