ब्रेकिंग
हैवानियत की सारी हदें पार: महज 1.5 डिसमिल जमीन के लिए भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटा, फिर हसुए से काट डाले दोनों पैरमोतिहारी: नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमSTF और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात संजय सदा हथियार के साथ गिरफ्तार11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद पुलिस को बुलाया, पत्नी बोलीं..इसे अभी फांसी दे दो साहबधुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्महैवानियत की सारी हदें पार: महज 1.5 डिसमिल जमीन के लिए भतीजे ने चाचा को लाठियों से पीटा, फिर हसुए से काट डाले दोनों पैरमोतिहारी: नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातमSTF और सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी कुख्यात संजय सदा हथियार के साथ गिरफ्तार11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद पुलिस को बुलाया, पत्नी बोलीं..इसे अभी फांसी दे दो साहबधुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

असम की युवती ने वैशाली में रुकवाई प्रेमी की शादी, झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

असम की युवती ने वैशाली पहुंचकर प्रेमी पर शादी का झांसा देकर लिव-इन में रखने और सामान लूटने का आरोप लगाया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों की शादी कराई गई।

बिहार न्यूज
एक विवाह ऐसा भी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: वैशाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने तब आया जब असम की एक युवती अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए बिहार पहुंच गई। युवती ने यह आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर सालभर तक प्रेमी उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान कई बार  शारीरिक संबंध बनाया। लेकिन शादी दूसरी लड़की से करने के फिराक में था, इसलिए वो घर आया हुआ था।


पीड़िता ने अपना नाम मीरा तांती बताया वो असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली है। कोयंबटूर के प्राइवेट कंपनी में वह काम करती थी, तभी उसकी मुलाकात वैशाली के चांदपुरा निवासी धीरज से हुई थी। काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गये। धीरज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब लड़की ने शादी करने की बात कही तो उसे अपने साथ बिहार लाया और यही छोड़कर फरार हो गया। 


युवती ने बताया कि उसे लेकर पहले पटना पहुंचा। वहां से वैशाली घर पर जाने के दौरान उसे जदुआ पुल के पास पर्स और मोबाइल छीन लिया और उसे वही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पर्स में 15 हजार कैश, एक सोने की चेन और एक अंगूठी थी, जिनकी कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये थी। वह दिनभर वहां भटकती रही फिर अगले दिन किश्त पर मोबाइल खरीदकर धीरज से संपर्क किया। तब उसने बताया कि वह उसे भूल जाए क्यों कि अब उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से ठीक हो गयी है। इसलिए वो घर आया है। 


इतना कह लड़के ने फोन काट दिया। जब पीड़िता ने धीरज के भाई को फोन किया तब वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। कहना लगा कि यहां से वापस आसाम चली जाओ नहीं तो तुम्हारा लाश भी नहीं मिलेगा। लगातार तीन दिनों तक भटकने के बाद युवती हाजीपुर महिला थाना पहुंची लेकिन वहां भी मायूसी हाथ लगी। उसकी शिकायत वहां नहीं ली गयी। महिला थाने के पदाधिकारियों ने उसे लोकल थाने में शिकायत दर्ज करने की बात कही। लेकिन तभी उसकी मुलाकात एक सामाजिक कार्यकर्ता से हो जाती है। जो उसकी मदद के लिए सामने आते हैं। पीड़िता न्याय दिलाने के लिए वो चांदपुरा थाने पहुंची।


तीन दिन तक भटकने के बाद युवती हाजीपुर महिला थाना पहुंची, लेकिन वहां उसकी शिकायत नहीं ली गई और उसे स्थानीय थाना भेज दिया गया। तभी एक सामाजिक कार्यकर्ता और अधिकार मित्र शर्मिला कुमारी से उसकी मुलाकात होती है। वो मदद का भरोसा दिलाते हैं। शर्मिला की मदद से वो चांदपुरा थाना पहुंचती और न्याय की गुहार लगाई। युवती की बातें सुनने के बाद चांदपुरा थाने की पुलिस एक्शन में आई और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक धीरज को हिरासत में लिया।


 जिसके बाद लड़की के सामने उससे पूछताछ की गयी। इस दौरान युवक मीरा से शादी के लिए तैयार हो गया। दोनों की सहमति के बाद थाने में ही धीरज ने मीरा की मांग में सिन्दूर भरा और उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। पुलिस कर्मियों के बीच दोनों की शादी थाना परिसर में हुई। हालांकि, शादी के बाद भी युवती ने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। उसने कहा कि उसे डर है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया है और बांड भरवाकर उन्हें छोड़ दिया गया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें