ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

वैशाली में जमीन विवाद को लेकर चली गोली, खूनी संघर्ष में महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग में एक महिला घायल हो गई, जबकि मारपीट में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की...

वैशाली में जमीन विवाद को लेकर चली गोली, खूनी संघर्ष में महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले से मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां वर्षों पुराने जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट, हंगामे और फायरिंग की इस घटना में एक महिला को गोली लग गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


जानकारी के अनुसार मझौली गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था. मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर जुट गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.


आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई. गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान 55 वर्षीय गीता देवी गोली लगने से घायल हो गईं. गोली उनके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ीं.


घायल महिला की पहचान मझौली गांव निवासी रामजी चौधरी की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है. वहीं मारपीट में गनौर चौधरी और निभा देवी भी घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार किया जा रहा है.


घायल महिला के पुत्र पप्पू कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पट्टीदार जागेश्वर चौधरी के पुत्र लालू चौधरी करीब 10 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सभी लोग लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से लैस थे और आते ही मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान लालू चौधरी ने कथित तौर पर गोली चला दी, जो उनकी मां को लग गई. गोली लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं.


घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार भी हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. फायरिंग और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.