ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

शराब के नशे में धुत कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, दानापुर की एक महिला की घटनास्थल पर मौत

कार सवार नशे की हालत में मधुबनी से पटना लौट रहा था। उसकी पहचान पंडौल थाना निवासी रघुनाथ मिश्र के बेटे आशुतोष मिश्र के रूप में हुई है। वही मृतका की पहचान दानापुर के ददन हांडी निवासी अनिल की पत्नी सोनी के रूप में हुई है।

bihar
रफ्तार ने ले ली जान
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच-22 सराय थाना के कुछ दुरी पर एक अनियंत्रित कार ने पीछे से दो बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार महिला के पति सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायल अवस्था में रोड पर तड़पता देख आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाना की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।


सभी घायलों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि ड्राइवर शराब के नशा के हालत में था और वह मधुबनी से पटना लौट रहा था। गिरफ्तार ड्राइवर का पहचान ‌मधुबनी जिला पंडौल थाना क्षेत्र के रहने वाले रघुनाथ मिश्रा के पुत्र आशुतोष मिश्रा के रूप में हुआ है।‌ वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।  घायल महिला को डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत्य घोषित कर दिया। महिला की पहचान पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के ददन हाडी निवासी अनिल कुमार की पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। जो मुजफ्फरपुर से अपने पति के साथ घर लौट रही थी। जबकि घायल महिला के पति अनिल कुमार सराय थाना के बगल के रहने वाले सुखलाल राय के 40 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं राजापाकड़ थाना क्षेत्र के लोमा निवासी कुमोद कुमार मिश्रा के पुत्र अंकित कुमार बताया गया। ‌


हादसे के सम्बन्ध में बताया गया है कि मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने आगे चल रही बुलेट एवं एक अन्य बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक अनियंत्रित होकर थाना के बगल में दरवाजे पर चौकी पर बैठकर खाना खा रहे एक व्यक्ति से जाकर टकरा गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग जुट गए। ‌घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से दानापुर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर दानापुर लौट रहे थे। इसी दौरान सराय थाना के निकट और नियंत्रित कर ने आगे चल रही बुलेट बाइक एवं दूसरे एक अन्य बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक और नियंत्रित होकर दरवाजे पर खाना खा रहे एक व्यक्ति से टकरा गया। जिसमें महिला की मौत हो गई। 


महिला के पति समेत तीन व्यक्ति घायल हो गया। अंकित कुमार लालगंज से बुलेट बाइक से लौट रहा था, इसी दौरान हादसे में वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर जूटे स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पिटाई कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को पकड़ लिया। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि थाना के निकट सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। कार चालक को गिरफ्तार कर ड्राइवर को ब्रेथ एनालाइजर लगाया गया तो शराब पीने की पुष्टि किया गया है एव  पूछताछ की जा रही है। एक महिला की मौत सदर अस्पताल में हो गई। मामले की छानबीन किया जा रहा हैशराब के नशे में धुत कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, दानापुर की एक महिला की घटनास्थल पर मौतशराब के नशे में धुत कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, दानापुर की एक महिला की घटनास्थल पर मौतशराब के नशे में धुत कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, दानापुर की एक महिला की घटनास्थल पर मौतशराब के नशे में धुत कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, दानापुर की एक महिला की घटनास्थल पर मौतशराब के नशे में धुत कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, दानापुर की एक महिला की घटनास्थल पर मौतशराब के नशे में धुत कार सवार ने 4 लोगों को रौंदा, दानापुर की एक महिला की घटनास्थल पर मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता