VAISHALI: महिलाएं ससुराल में पति और ससुराल वालों द्वारा अक्सर प्रताड़ित होती है और पुरुष प्रधान इस समाज हर रोज महिलाओं के प्रताड़ना की नई कहानी सामने आती है, लेकिन वैशाली में एक पति अपनी पत्नी और ससुराल वालों से इस कदर प्रताड़ित हुआ कि अब वह मरने की दुआ मांग रहा है और पुरूषों से शादी नहीं करने की अपील कर रहा है। आलम यह है कि हाथ में पोस्टर लिए बीच सड़क बैठकर यह व्यक्ति अपनी पत्नी और ससुराल के प्रताड़ना की पूरी कहानी बयां कर रहा है।
वैशाली में एक पति अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से इस कदर टूट चुका है कि वह अब मरने की दुआ मांग रहा है और पुरुषों से शादी नहीं करने की अपील कर रहा है। पीड़ित पति शैलेश कुमार हाथ में पोस्टर लेकर चौक पर बैठ गए। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। अब इसकी चर्चा हो रही है। शैलेश ने पोस्टर में लिखा है कि अगर पत्नी अच्छी मिली तो जीवन स्वर्ग जैसा लगेगा लेकिन अगर पत्नी गलत मिल गई तो जीवन नरक लगने लगेगा।
दरअसल वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के राजेन्द्र चौक पर बौठे इस व्यक्ति का नाम शैलेश कुमार है जो मुजफ्फरपुर जिले के पताही का रहने वाला है।पीड़ित पति ने बताया कि 2018 में हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला की रहने वाली पिंकी से शादी हुई थी और शादी के एक साल बाद तक सबकुछ ठीक था लेकिन फिर पत्नी और ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।पीड़ित ने बताया कि मेरी पत्नी मेरे साथ नहीं रहना चाहती है क्योंकि मेरे पास पक्का मकान और पैसे नहीं है।
उसने बताया कि पति पत्नी के विवाद को लेकर 2023 में फैमिली कोर्ट में केस किया लेकिन पत्नी के भाईयों ने झूठ बोल कर समझौता करवा लिया।इतना ही नहीं पत्नी ने अपने भाईयों के साथ साथ मोहल्ले के लड़कों से भी मेरी पिटाई करवाई और पार्टनरशिप में खोले गए दुकान से भी बेदखल कर दिया गया।पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने धोखा दे कर शादी की और यह नहीं बताया कि उनकी बेटी की पहले भी एक शादी हो चुकी है।पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी चार बार घर से भाग चुकी है और वह दर दर की ठोकर खा रहा है लिहाजा अब उसने यह कदम उठाया है।
बहरहाल हाजीपुर शहर में बीच सड़क बैठा यह सख्श ना सिर्फ मरने की दुआ मांग रहा है बल्कि लोगो से शादी नहीं करने की अपील कर रहा है ऐसे में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान यह व्यक्ति न्याय की गुहार लगा रहा है।इस देश मे महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के लिए कानून है,आयोग भी है लेकिन पतियों पर होने वाले अत्याचार के लिए ना तो कोई कानून है और ना ही कोई आयोग ऐसे में बड़ा सवाल है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इस पति को न्याय कैसे मिलेगा।
वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट





