ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Bihar News: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, घूमने गए थे 4 दोस्त; नहाने के दौरान दो की गई जान

Bihar News: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां कोसी नदी में डूबने से दो लड़कों की मौत हो गई. चाल युवक कोसी नदी के किनारे घूमने गए थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया. इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है.

Bihar News
दो लड़कों की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर के हरियो गांव के पास कोसी नदी किनारे घूमने के लिए आए चार दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। कोसी नदी में नहाते समय इनमें से दो दोस्तों की डूबकर मौत हो गई जबकि दो लड़कों की जान बाल बाल बच गई।


जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त कोसी किनारे घूमने के बाद कोसी नदी में नहाने लगे। नहाते समय मोहम्मद शाकिर और मोहम्मद साकिब गहरे कुंड की ओर चले गये और डूब गए। इन दोनों को डूबता देख उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।


सूचना पाते ही बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतनारायण पंडित, अंचलाधिकारी लवकुश कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार एवं नदी थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों की तलाश का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद एसटीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 


कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक मोहम्मद शाकिर (16 वर्ष), पिता - कयूम अंसारी, निवासी झंडापुर पश्चिमी वार्ड संख्या 4 का शव बरामद किया गया। वहीं, दूसरा युवक मोहम्मद साकिब (16 वर्ष), पिता - मोहम्मद आलम अंसारी उर्फ बिट्टू, का शव आज 24 घंटा के बाद बरामद हो पाया।


मृतक के पिता आलम उर्फ बिट्टू ने बताया कि मोहम्मद साकिब दोस्तों के साथ बहियार घूमने के लिए पहली बार आया था और वह तैरना भी नहीं जानता था। वह पढ़ाई के साथ-साथ मोबाइल रिपेयर का काम भी किया करता था। इस घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।