ब्रेकिंग
नवादा में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौतNEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?नवादा में वज्रपात का कहर, ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौतNEET छात्रा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर बिहार लोक भवन पहुंचे परिजन, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहारFCRA संशोधन बिल JPC को भेजेगी सरकार, विपक्ष और ईसाई संगठनों के विरोध के बीच लिया फैसलाप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?

Bihar News: बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो लोगों की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. एक का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में दो अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


पहली घटना राजापुर सिकरहुला बूढ़ी गंडक नदी की है, जहां भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 16 निवासी 50 वर्षीय संजीव पासवान की मौत डुबने से हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार वह स्नान के लिए राजापुर बूढ़ी गंडक नदी में गये थे। 


संजीव पासवान का पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई स्थानीय ग्रामीण ने उनके शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।


वहीं दूसरी घटना मलह डीह बूढी गंडक नदी की है, जहां जितेंद्र सहनी की 10 वर्षीय पुत्री दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी कुमारी स्नान करने के दौरान डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार चार बच्चों के साथ वह नदी में स्नान कर रही थी। इसमें तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं नदी में डूबे दर्पण कुमारी उर्फ शिवानी की स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता