ब्रेकिंग
कटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोली

ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को वी

ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को वीरपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर की है जहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचंबा पंचायत के फतेहपुर गांव निवासी स्वर्गीय राजू मल्लिक के 25 वर्षीय पुत्र राजेश मल्लिक के रुप में हुई है। 


परिजनों ने बताया कि मृतक अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी ताजपुर गांव स्थित चौराहा पर पहुंचते ही एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता