ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौत, 24 जख्मी; देवघर में मुंडन करने गया था परिवार

MUNGER : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौत, 24 जख्मी; देवघर में मुंडन करने गया था परिवार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रही है।  जहां देवघर झारखंड मुंडन कराने जा रहे 24 लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए। जिसमें एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, बाकी लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार,  मुंगेर जिले के बरियारपुर- मुंगेर एनएच-80 स्थित कल्याण टोला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में ट्रक ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए, जिसमें सात की हालत गंभीर है। सभी लोग देवघर से वापस लौट रहे थे। सोमवार की सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई है। 


बताया जा रहा है कि, लखीसराय जिले के बसौनी गांव निवासी मन्नु महतो अपने पुत्र सचिन कुमार का मुंडन कराने के लिए दो ट्रैक्टर से परिवार और रिश्तेदारों को लेकर रविवार को देवघर गए थे। सोमवार की सुबह वापस लौटने के क्रम में कल्याण टोला में सड़क किनारे स्थित एक लाइन होटल पर रूके थे। ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो दर्जन लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गयी। 


इधर, इस घटना में मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा निवासी महेंद्र महतो की पत्नी रीता देवी की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही  सभी घायलों को इलाज के लिए बरियारपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत में बच्चे सहित आठ लोगों को मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के क्रम में एक बच्चे ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित परिवारवालों ने सड़क पर महिला का शव रखकर एनएच जाम कर दिया।