ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की स्पॉट डेथ, परिजनों ने सड़क जामकर काटा बवाल

MADHEPURA : इस वक़्त की बड़ी खबर मधेपुरा जिले से सामने आ रही है जहां ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारी दी. जिसमें मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी. मृत बाइक चालक की पहचान दतवा मांनगंज

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की स्पॉट डेथ, परिजनों ने सड़क जामकर काटा बवाल
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : इस वक़्त की बड़ी खबर मधेपुरा जिले से सामने आ रही है जहां ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मारी दी. जिसमें मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी. मृत बाइक चालक की पहचान दतवा मांनगंज के त्रिवेणीगंज प्रखंड निवासी सत्यम कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि मृतक अपने ननिहाल नवटोलिया वार्ड नं-2 में अपने मामा राजेश ठाकुर के यहां रहकर पढ़ाई करता था. सुबह वह छठ घाट की सफाई करने गौशाला चौक पर गया था तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 


मौत से आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर मधेपुरा कॉलेज चौक जाम कर दिया. घंटों रोड जाम रहने से यातायात बाधित रहा साथ ही लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा. वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सहित सदर प्रखंड के सीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. साथ ही सरकार द्वारा मुआवजा दिलवाने का भी भरोसा दिया. इधर ट्रक चालक समेत उप चालक को सदर थाना पुलिस ने पकड़ कर हिरासत में ले लिया है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता