ब्रेकिंग
Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री

ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चक्का जाम, 7 घंटे से दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर परिचालन बाधित

LAKHISARAI: लखीसराय के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर आनंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर जमे हुए है। ट्रेनों के ठहराव को लेकर लोग आंदोलन कर रहे हैंं। करीब सात घंटे से नई दिल्ली-हावड़ा रेल रू

ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर चक्का जाम, 7 घंटे से दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर परिचालन बाधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर आनंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर जमे हुए है। ट्रेनों के ठहराव को लेकर लोग आंदोलन कर रहे हैंं। करीब सात घंटे से नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। वही 29 ट्रेनों का रूट बदला गया है। बड़हिया स्टेशन पर आंदोलन कर लोग ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे है।


बड़हिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे के कई अधिकारी पहुंच चुके है। काफी संख्या में पुलिस की टीम भी बड़हिया स्टेशन पर मौजूद है। पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस को लोगों ने रोक रखा है। करीब 7 घंटे से ट्रेन को रोके जाने से यात्री काफी परेशान हैं।


 बड़हिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव हो यह मांग रेल संघर्ष समिति कर रही है। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि यह धार्मिक स्थल है यहां माता जगदंबा का मंदिर है। दियारा और टाल का यह मुख्य स्टेशन है इसलिए ट्रेनों की ठहराव की मांग हम कर रहे हैं।  


बड़हिया में रेलवे ट्रैक के जाम रहने के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस, अकाल तख्त एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है। क्यूल जंक्शन से मुगलसराय के लिए इन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। दोनों ट्रेन के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से रवाना किया गया है। 


वही रेलवे ने टिकट रिफंड करने का आदेश दिया है। रेल संघर्ष समिति के आंदोलन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के रूप को डायवर्ट कर दिया है। आंदोलनकारी पिछले 7 घंटे से रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए है जिसके कारण दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है। स्थिति को देखते हुए मौके पर दानापुर के ADRM, DM, SP,SDM मौजूद हैं।

टैग्स