ब्रेकिंग
बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...

Train News: सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए.. क्या है वजह?

Train News: बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन 24 अप्रैल से सहरसा से नई दिल्ली होते हुए अमृतसर तक जाएगी. फिलहाल यह ट्रेन साप्ताहिक चलेगी.

Train News
सप्ताह में एक दिन चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Train News: यह खबर यात्रियों के लिए है, देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 24 अप्रैल से सहरसा से अमृतसर के लिए अपनी पहली यात्रा शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन सहरसा से नई दिल्ली होते हुए अमृतसर तक चलेगी। फिलहाल इस ट्रेन को साप्ताहिक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है, यानी यात्री सप्ताह में केवल एक दिन इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नई ट्रेन को गुरुवार, 24 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी उसी दिन मधुबनी में एक सभा को संबोधित करने वाले हैं और वहीं से ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। सहरसा जंक्शन पर भी उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में रेलवे प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है।


फिलहाल ट्रेन के पास केवल एक रैक उपलब्ध है। यही कारण है कि यह ट्रेन सप्ताह में एक बार ही चलाई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही दूसरा रैक उपलब्ध होगा और यात्रीभार बढ़ेगा, इस ट्रेन को रोजाना सेवा में परिवर्तित कर दिया जाएगा। ट्रेन का पहला रैक पिछले दिनों सहरसा पहुंच गया है और उसका ट्रायल और कोच कमीशनिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। 20 अप्रैल तक सभी कोच पूरी तरह से तैयार कर लिए जाएंगे।


हालांकि, अभी तक इस ट्रेन का फाइनल रूट और टाइमटेबल जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह ट्रेन समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी। रेल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तृत समय-सारणी जारी की जाएगी।


'अमृत भारत ट्रेन' योजना के तहत तैयार की गई यह ट्रेन भारतीय रेलवे की आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगी। इसमें यात्रियों को बेहतर सीटिंग, स्वच्छ टॉयलेट, एलईडी लाइट्स, और डिजिटल डिस्प्ले की सुविधाएं मिलेंगी। यह ट्रेन मध्यम दूरी की यात्रा को और भी सुविधाजनक और सुलभ बनाएगी।


मुख्य संक्षेप

देश की तीसरी और बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत 24 अप्रैल से।

ट्रेन का रूट: सहरसा -नई दिल्ली - अमृतसर।

फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन।

पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

दूसरा रैक आने के बाद सेवा हो सकती है दैनिक।

सहरसा स्टेशन पर होगा रेलवे का उद्घाटन कार्यक्रम।