ब्रेकिंग
Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

Bihar News: कुत्ते ने करीब आधे घंटे तक रुकवा दी ट्रेन, बिहार में सामने आया हैरान करने वाला मामला

Bihar News: रक्सौल-समस्तीपुर ट्रेन में कुत्ते की वजह से अफरा-तफरी मच गई। एक यात्री घायल हो गया और ट्रेन को 35 मिनट तक रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बोगी सील कर कुत्ते को एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सौंप दिया।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जब ट्रेन में सवार एक पालतू कुत्ते की वजह से एक यात्री घायल हो गया और ट्रेन को करीब 35 मिनट तक रोके रखना पड़ा। यह मामला रक्सौल-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन (55578) का है।


जानकारी के मुताबिक, महिला बोगी संख्या 051165/C में एक यात्री ने पालतू कुत्ते को जंजीर से सीट से बांध दिया था, जिससे कोच में बैठे अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते के आक्रामक व्यवहार से डरकर यात्री बोगी से नीचे उतर गए। इस दौरान, कुत्ते के काटने से एक यात्री के घायल होने की सूचना भी सामने आई है।


ट्रेन मैनेजर की सूचना पर स्टेशन कर्मी और RPF मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर, महिला कोच को कागजी कार्रवाई के बाद सील कर दिया गया और ट्रेन को सुबह 8 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते ट्रेन को स्टेशन परिसर में करीब 35 मिनट तक रोके रखा गया।


समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश ने जानकारी दी कि ट्रेन से बरामद पालतू कुत्ते को दरभंगा RPF के माध्यम से एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सुपुर्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में पालतू जानवरों को बिना अनुमति और सुरक्षित व्यवस्था के लाना नियमों का उल्लंघन है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता