ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

Patna School News: पटना के सभी स्कूलों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है नई टाइमिंग?

Patna School News: भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. जिला प्रशासन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. यह आदेश 12 से 17 मई तक लागू रहेगा.

Patna School News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna School News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रचंड गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। पटना डीएम की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।


पटना जिला प्रशासन के नए निर्देश के अनुसार, अब पटना जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों को सुबह की पाली में ही संचालित करना होगा। सभी स्कूल 11 बजकर 30 मिनट तक ही खुले रहेंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में स्कूल का संचालन नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन का यह आदेश 12 मई से 17 मई तक प्रभावी रहेगा।


जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि "जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः मैं, डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिला दंडाधिकारी, पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाता हूँ। विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे।उपर्युक्त आदेश दिनांक-12.05.2025 से 17.05.2025 तक लागू रहेगा"।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता