ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

थानाध्यक्ष से कोर्ट ने मांगा जवाब, वेतन रोकने की चेतावनी

PATNA : मीनापुर थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी से कोर्ट ने जवाब मांगा है. जमानत अर्जी की सुनवाई के मामले में केस डायरी दाखिल नहीं करने पर एडीजे-एक राकेश कुमार मालवीय जवाब तलब किय

थानाध्यक्ष से कोर्ट ने मांगा जवाब, वेतन रोकने की चेतावनी
First Bihar
1 मिनट

PATNA :  मीनापुर थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी से कोर्ट ने जवाब मांगा है. जमानत अर्जी की सुनवाई के मामले में केस डायरी दाखिल नहीं करने पर एडीजे-एक राकेश कुमार मालवीय जवाब तलब किया है.


एडीजे-एक राकेश कुमार मालवीय ने मीनापुर थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी को 12 नवंबर को स्पष्टीकरण के साथ कोर्ट में केस डायरी दाखिल करने का आदेश दिया है. दरअसल मीनापुर थाना क्षेत्र के नेहालपुर के नवीन कुमार ने 13 जनवरी 2019 को फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था. इस मामले में शाहपुर के नवल राय समेत आधा दर्जन पर एफआइआर दर्ज कराई थी.


आरोपित की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी जिला जज के कोर्ट में दाखिल की गई थी. जिला जज ने इस अर्जी को सुनवाई के लिए एडीजे के कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था. लेकिन केस डायरी पेश नहीं किए जाने के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो पाई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें