ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

तेजस्वी के पटना पहुंचते ही एक्टिव हुआ महागठबंधन, राबड़ी देवी के आवास पर शुक्रवार को होगी बैठक

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही महागठबंधन एक्टिव हो गया है। महागठबंधन की तरफ से किसान आंदोलन के समर्थन में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान किया गया है। तेजस्वी य

तेजस्वी के पटना पहुंचते ही एक्टिव हुआ महागठबंधन, राबड़ी देवी के आवास पर शुक्रवार को होगी बैठक
Anamika
2 मिनट

PATNA:  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही महागठबंधन एक्टिव हो गया है। महागठबंधन की तरफ से किसान आंदोलन के समर्थन में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान किया गया है। तेजस्वी यादव को लेकर मानव श्रृंखला कार्यक्रम की रणनीति अंतिम तौर पर तय नहीं हो पाई थी अब तेजस्वी के पटना पहुंचते ही महागठबंधन एक्टिव हो गया है और कल यानी शुक्रवार को महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक सुबह 1:11 बजे से बुलाई गई है । इस बैठक में किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर 30 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस पूरे आयोजन को किस तरह सफल बनाया जाए इसके लिए महागठबंधन के तमाम बड़े नेता चर्चा करेंगे। इसके बाद महागठबंधन के शीर्ष नेताओं की तरफ से एक संयुक्त प्रेस वार्ता भी संबोधित की जाएगी।

आपको बता दें कि महागठबंधन के नेताओं की बैठक आज यानी गुरुवार को ही होनी थी लेकिन तेजस्वी यादव के दिल्ली में रहने के कारण बैठक टल गई । अब तेजस्वी के पटना पहुंचते ही बैठक का समय तय कर दिया गया है। इस बैठक में महागठबंधन के कौन-कौन से प्रमुख चेहरे शामिल होते हैं और साझा प्रेस वार्ता में आखिर सरकार के खिलाफ संघर्ष की किस रणनीति की घोषणा होती है यह देखने वाली बात होगी। 

टैग्स