ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

अब ऑपरेशन क्लीन चलाएंगे तेजस्वी यादव, RJD संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने RJD में ऑपरेशन क्लीन शुरू करने का ऐलान कर दिया है। यह अभियान जल्द चलाया जाएगा। संगठन को भंग कर भितरघातियों पर कार्रवाई की जाएगी यही नहीं प्रदेश अध्यक्ष को भी बदले जाने की बात..

bihar
प्रदेश अध्यक्ष बदलने के संकेत!
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़े संगठनात्मक बदलाव होने जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी राजद में ऑपरेशन क्लीन चलाने का फैसला लिया है, जिसके तहत भितरघाती और निष्क्रिय नेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश से लेकर जिला और प्रखंड स्तर तक की सभी कमेटियां भंग की जाएंगी और नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। नई कमेटियों में सभी जाति और धर्म के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि संगठन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाया जा सके।


अब पार्टी दफ्तर में नियमित बैठेंगे तेजस्वी यादव

अब तक आम लोगों की पहुंच से दूर रहने के आरोप झेल रहे तेजस्वी यादव ने फैसला लिया है कि वो पटना स्थित RJD प्रदेश कार्यालय में नियमित रूप से बैठेंगे और पार्टी की गतिविधियों पर सीधे नजर रखेंगे। पार्टी में अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


बिहार RJD अध्यक्ष बदलने की भी चर्चा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के स्वास्थ्य को देखते हुए बिहार RJD की कमान किसी युवा और ऊर्जावान नेता को सौंपी जा सकती है। इस पर 25 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है।


300 भितरघातियों पर होगी कार्रवाई

चुनाव से पहले पार्टी से बगावत करने वाले करीब 300 नेताओं की सूची प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तेजस्वी यादव को सौंपी जा चुकी है। इन सभी पर सख्त कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश कार्यालय में अनुशासन तोड़ने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी चिह्नित किया गया है। सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लगभग तीन दर्जन नेताओं पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। साथ ही, चुनाव के दौरान निष्क्रिय रहे पदाधिकारियों को संगठन से बाहर किया जाएगा।


सड़क से सदन तक आक्रामक होगी RJD

पार्टी का मानना है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में करीब 1 करोड़ 90 लाख मतदाताओं ने RJD और महागठबंधन पर भरोसा जताया है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पार्टी अब सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों पर अधिक आक्रामक रुख अपनाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि तेजस्वी यादव ऑपरेशन क्लीन कब चलाएंगे और कब से पार्टी दफ्तर में बैठेंगे।