ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

तेजस्वी यादव ने की रिकाउंटिंग की मांग, बोले- 20 सीट पर जानबूझकर हरवाया गया

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव में विश्वसनीयता को लेकर बड़ा सवाल किया है. तेजस्वी यादव ने रिकाउंटिंग की मांग की

तेजस्वी यादव ने की रिकाउंटिंग की मांग, बोले- 20 सीट पर जानबूझकर हरवाया गया
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव में विश्वसनीयता को लेकर बड़ा सवाल किया है. तेजस्वी यादव ने रिकाउंटिंग की मांग की है. तेजस्वी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कम से कम 20 सीटों पर जानबूझकर हरवाया गया है.




पटना में महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव काफी आक्रोश दिखें. उन्होंने पोस्टल बैलेट रद्द किये जाने को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग शिक्षित हैं, जो जागरूक हैं. उनके वोट को रद्द किया जा रहा है. ऐसा क्यों किया जा रहा है. जब वोट कैंसल ही करना है तो पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान क्यों करवाया जाता है.




तेजस्वी ने कहा कि चुनाव आयोग के मुताबिक पोस्टल बैलेट की गिनती की प्रक्रिया पहले होनी चाहिए. नियमों के मुताबिक वैलिड और इनवैलिड पोस्टल बैलेट को  वीडियोग्राफी कर सील करना होता है. मतगणना के 40 दिन तक इसे सील रखा जा सकता है. मतगणना के 40 दिन तक इसे सील रखा जा सकता है.  एक सीट पर सौ-पचास नहीं बल्कि 900-900 पोस्टल वोट रद्द किये गए. जब महागठबंधन के उम्मीदवारों ने आरओ से लिखित में मांगा तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया. इसलिए महागठबंधन की मांग है कि रिकाउंटिंग कराया जाये. महागठबंधन के लगभग 20 उम्मीदवारों को जानबूझकर हराया गया. 



उन्होंने एक डाटा पेश करते हुए बताया कि एनडीए को 1 करोड़ 57 लाख 728 यानी कि कुल मतदान का 37.3 और महागठबंधन को 1 करोड़ 56 लाख 88 हजार 458 वोट मिले. यानी कि कुल मतदान का 37.2 प्रतिशत वोट महागठबंधन को मिले. दोनों अलायन्स में सिर्फ और सिर्फ पॉइंट वन (.1) का अंतर है. अगर इसे वोट में कन्वर्ट किया जाये तो 12,270 वोट होंगे. यानि कि एनडीए और महागठबंधन के बीच 12,270 वोट का अंतर है. इसी 12 हजार के अंतर में एनडीए 15 सीट अधिक जीत गया. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें