ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकाछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंका

तेजस्वी की मानव श्रृंखला में जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे, बशर्ते मान लिया जाये उनकी शर्त

PATNA : किसानों के समर्थन में शनिवार को महागठबंधन ने पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाने का एलान किया है. राजद ने इसका एलान किया था, जिसमें महागठबंधन में शामिल तमाम दलों ने शाम

तेजस्वी की मानव श्रृंखला में जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे, बशर्ते मान लिया जाये उनकी शर्त
First Bihar
3 मिनट

PATNA : किसानों के समर्थन में शनिवार को महागठबंधन ने पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाने का एलान किया है. राजद ने इसका एलान किया था, जिसमें महागठबंधन में शामिल तमाम दलों ने शामिल होने का फैसला किया है. अब जीतन राम मांझी ने भी इस मानव श्रृंखला में शामिल होने की बात कही है बशर्ते तेजस्वी यादव उनकी एक शर्त मान लें.


क्या है मांझी की शर्त
जीतन राम मांझी ने महागठबंधन की मानव श्रृंखला को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है “नौकरी और टिकट के लिए जिन नेताओं ने किसानों से ज़मीन लिखवाई है अगर उनसे किसानों की ज़मीन महागठबंधन के लोग वापिस करवा दें तो मैं भी मानव शृंखला में शामिल होने पर विचार कर सकता हूँ.  घोर कलयुग आ गया है,नौकरी और टिकट के लिए किसानों की ज़मीन लिखवाने वाले भी किसानों को न्याय दिलवाएंगें.”


दरअसल इस ट्वीट के जरिये जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. जेडीयू-बीजेपी के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने लोगों को नौकरी और चुनाव में टिकट देने के लिए जमीन लिखवायी है. मांझी कह रहे हैं कि किसानों से नौकरी और टिकट के लिए जमीन लिखवाने वाले मानव श्रृंखला बनाने का ड्रामा कर रहे हैं.


गौरतलब है कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ राजद ने 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने का फैसला लिया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के बिल के खिलाफ और किसानों के समर्थन में बिहार में ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनेगी. राजद ने इसके लिए काफी तैयारी भी की है.  दिल्ली के एम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बावजूद तेजस्वी यादव वापस बिहार लौटे हैं. उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ साथ महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. तेजस्वी की इस मुहिम को भाकपा (माले) और कांग्रेस के साथ साथ महागठबंधन की दूसरी पार्टियों का भी साथ मिला है. 

टैग्स