ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार का कहर ! थावे मंदिर के 2 पुजारी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार का कहर ! थावे मंदिर के 2 पुजारी की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मामले की पड़ताल जारी है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। 


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में एक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं एक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह  घटना फुलवरिया थाने के मंजिरवां कला टोला फक्कड़पुर गांव के नजदीक मीरगंज-भोरे मुख्य सड़क पर हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 


वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान चाचा भतीजा की मौत हो गई।वहीं बोलेरो चालक का इलाज चल रहा है। इस घटना में मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाने के पंडौली गांव के रामसागर पांडेय व उनका भतीजा संदीप कुमार पांडेय के रूप में की गई है। दोनों मृतक थावे दुर्गा मंदिर में पुजारी का काम करते थे। 


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी रामसागर पांडेय व उनका भतीजा संदीप पांडेय थावे दुर्गा मंदिर में पुजारी के रूप में कार्यरत थे। रोज की तरह रविवार को भी थावे मंदिर से पूजा अर्चना कर देर शाम दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों चाचा भतीजा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।