ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

पुरे देश में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

पुरे देश में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के सुलतानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेउर गांव के समीप हुआ। लखनऊ से बिहार की तरफ जा रही कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त‌ हो गई। वहीं, हादसे में घायल को अस्पताल भेजा गया। 


बताया जा रहा है कि, आरा का रहने वाला परिवार हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गया था। यहां से परिवार कार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर लौट रहा था। कार जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत सेउर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में सवार दंपत्ति समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 


पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम व स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे के बाद पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान कराते हुए सूचना परिवारवालों को दी है। जबकि, घायल को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भिजवाया है। कार पर सवार राम चंद्र गुप्ता (55 वर्ष), उनकी पत्नी माया देवी (52 वर्ष) और चिंता देवी (51 वर्ष) पत्नी श्याम बिहारी की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है। एसओ कूरेभार अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें