ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार बोलेरो ने दो तेज भाईयों को कुचला, एक की हुई मौत, परिवार में मातम

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी म

BIHAR NEWS : तेज रफ़्तार बोलेरो ने दो तेज भाईयों को कुचला, एक की हुई मौत, परिवार में मातम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो सगे भाईयों को बोलेरो ने कुचल डाला है। जिसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया। 


दरअसल,हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो मैं पैदल जा रहे दो सगे भाइयों को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक और घायल की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राजेश माझी के पुत्रों के रूप में हुई है। मृतक विक्की कुमार (12 वर्ष) और घायल आकाश कुमार हैं।


बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने पिता के लिए खाना लेकर घर से जा रहे थे। तभी रंगीला चौक के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आकाश का इलाज जारी है।


इधर, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बोलेरो को जब्त कर लिया है। वहीं, गुस्साए लोगों ने हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष रविकांत पाठक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक विक्की की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।