ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

10वीं बार CM बनने पर नीतीश कुमार को तेज प्रताप यादव ने दी बधाई, बेरोजगारी और पलायन पर क्या बोले जानिये?

नीतीश कुमार और मंत्रियों के शपथ ग्रहण पर तेज प्रताप यादव ने बधाई दी। बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार के ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई।

बिहार
एक्स पर तेजप्रताप ने दी बधाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बनी नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया भी अब सामने आई है। इससे पहले तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव ने नीतीश को 10वीं बार सीएम बनने की बधाई दी थी। 


अब तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नीतीश सरकार पर बिहार की प्रमुख समस्याओं पर गंभीरता से काम करने की उम्मीद जताई।तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही बिहार सरकार में मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


तेजप्रताप ने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि बिहार की 14 करोड़ आदरणीय जनता जनार्दन के सपनों को पूरा करते हुए श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार से पलायन, बेरोज़गारी जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करने हेतु बेहतर काम किया जायेगा और बिहार को विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।


बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जेजेडी का खाता तक नहीं खुला। तेज प्रताप खुद महुआ से चुनाव हार गये। जिसके बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की थी। पिछले दिनों तेज प्रताप ने पीएम मोदी से सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद गृह विभाग ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा तेजप्रताप यादव को उपलब्ध करायी।


 आज 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के सीएम आए हुए थे। उनकी उपस्थिति में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वही डिप्टी सीएम पद की शपथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने ली। कुल 26 मंत्रियों ने आज पद और गोपनियता की शपथ ली। हालांकि इस कार्यक्रम का विपक्ष की ओर से बहिष्कार किया गया। विपक्ष का एक भी नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुआ।   





टैग्स