ब्रेकिंग
Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦मोदी का बाप भी जाएगा... वाले बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे की बढ़ी मुश्किलें? पटना कोतवाली में शिकायत दर्ज

तंज कसते हुए चिराग ने दी नीतीश को बधाई, बोले- उम्मीद है कार्यकाल पूरा करेगी सरकार

PATNA : नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की

तंज कसते हुए चिराग ने दी नीतीश को बधाई, बोले- उम्मीद है कार्यकाल पूरा करेगी सरकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है. राजभवन के राजेंद्र मंडपम माहौल में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. वहीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक अलग अंदाज में नीतीश को ट्वीट कर बधाई दी है. 


चिराग ने नीतीश पर तंज कसते हुए लिखा- आदरणीय नीतीश कुमार जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई. आशा करता हूं सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे. इसके साथ ही चिराग ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट का जिक्र करते हुए तुरंत अगला ट्वीट किया है. चिराग ने लिखा है- 4 लाख बिहारीयों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विजन डॉक्यूमेंट आप को भेज रहा हूं ताकी उसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें वह कर दें. एक बार पुनः आप को मुख्यमंत्री बनने की और भारतीय जनता पार्टी को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई. 



गौरतलब है कि नीतीश के प्रति चिराग के तेवर अभी नरम नहीं पड़े हैं. चुनाव के समय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए गठबंधन से अलग हो गई थी तब से चिराग नीतीश और जेडीयू पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं गंवाना चाहते हैं. चिराग लगातार नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना 'सात निश्चय योजना' पर सवाल खड़े करते आये हैं और आज भी उन्होंने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा. 

टैग्स