ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' बड़े पर्दे पर हो रिलीज-अभिषेक झा

PATNA : रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा "बड़े पर्दे पर रिलीज होनी चाहिए.यह उनके प्रति श्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा "बड़े पर्दे पर रिलीज होनी चाहिए.यह उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी.

अभिषेक झा ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने पूरे विश्व में अपनी कला और अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाई थी और हर बिहारी के लिए यह बेहद गौरव की बात है. बॉलीवुड और फिल्म जगत के कुछ लोगों द्वारा दिए गए तनाव को सुशांत सिंह राजपूत नहीं झेल पाए और उन्होंने इस तरह का कदम उठाया. हालांकि बिहार के लोगों को और दुनिया भर में उनके फैंस को इस बात का भरोसा नहीं है कि उन्होंने आत्महत्या की है और इसलिए हमारी पार्टी ने भी उनकी मौत की जांच करने के लिए सीबीआई को यह केस सौंपने की भारत सरकार से मांग की है.

इससे पहले भी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों को छोटे पर्दे पर रिलीज किया गया था और उनकी इस आखरी फिल्म को भी फिल्म के निर्माता डिज़्नी और हॉटस्टार पर रिलीज करना चाहते हैं. ऐसे प्रतिभावान अभिनेता की आखिरी फिल्म छोटे पर्दे पर रिलीज़ हो यह किसी भी बिहारी को मंजूर नहीं है, इसलिए हमारी यह मांग है कि इस फिल्म के निर्माता उनकी आखिरी फिल्म को बड़े पर्दे पर ही रिलीज करें क्योंकि उनकी इस फिल्म के साथ उनके करोड़ों प्रशंसकों और चाहने वालों की संवेदनाएं जुड़ी हुई है.