ब्रेकिंग
21 छोटे ट्रांजेक्शन... और खाते से गायब हो गए लाखों रुपये, बिहार में साइबर ठगी का नया खेलNEET आंदोलन पर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा..जंतर-मंतर जाकर छात्रों की बात सुनें PM मोदी3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहींकेंद्र सरकार और CJP के बीच अहम बैठक खत्म, एक घंटे तक चली मीटिंग; क्या हुई बात?21 छोटे ट्रांजेक्शन... और खाते से गायब हो गए लाखों रुपये, बिहार में साइबर ठगी का नया खेलNEET आंदोलन पर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा..जंतर-मंतर जाकर छात्रों की बात सुनें PM मोदी3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहींकेंद्र सरकार और CJP के बीच अहम बैठक खत्म, एक घंटे तक चली मीटिंग; क्या हुई बात?

बिहार में कोसी नदी में 20 लोगों से भरी नाव डूबी, सभी लोग सुरक्षित, चार बच्चे अस्पताल में भर्ती

Bihar Boat Accident: बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी के बनैनिया घाट पर यात्रियों से भरी नाव डूब गई। नाव में 20 से 25 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि तीन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Boat Accident
बिहार में नाव हादसा
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Boat Accident: बिहार के सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जिले के सरायगढ़ स्थित बनैनिया घाट पर मंगलवार को कोसी नदी में एक नाव दुर्घटना का मामला सामने आया, जिससे घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। 


जानकारी के अनुसार, नाव में सवार करीब 20 से 25 लोग नदी पार कर खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने के कारण नाव असंतुलित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गई।


घटना के बाद नाव में सवार अधिकांश लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि हादसे में तीन बच्चों को नदी से निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी व्यक्ति के डूबने या लापता होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


बताया जा रहा है कि नाव पर बड़ी संख्या में महिला मजदूर सवार थीं,जो प्रतिदिन की तरह खेतों में काम करने के लिए नदी पार कर रही थीं। उनके साथ कुछ बच्चे भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घाट पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं।


हादसे की सूचना मिलते ही नाव में सवार लोगों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण बनैनिया घाट पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल बना रहा। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया तथा सभी यात्रियों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल प्रशासन की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली, सूचना मिलते ही हमलोग एक्शन मोड में आकर कार्रवाई शुरू की गई। हमलोग अभी यहां घटनास्थल पर मौजूद हैं। लगभग चार-पांच लोग हॉस्पिटल में हैं। हमारी नाविक से भी बात हुई है। उनके द्वारा बताया गया है कि नाव पर जितने लोग थे वे सभी लोग उस वक्त सुरक्षित निकल गए थे। अभी तक किसी तरह की कैजुएलटी की सूचना नहीं है।


उन्होंने कहा कि किसी की डेडबॉडी अभी तक हम लोगों के नहीं मिली है। नाविक ने बताया कि लगभग 20 लोग सवार थे। अस्पताल में चार लोगों के भर्ती होने की सूचना है। अस्पताल प्रबंधन से अभी एग्जेक्ट सूचना नहीं मिली है। उनसे जानकारी मिलने के बाद ही हम बता पाएंगे। एनडीआरएफ की टीम आ रही है, उनसे बात हुई है।

सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट..



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता