ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसीBankipur By Election: पूर्व विधायक सतीश के घर में सियासी संग्राम, पिता BJP के साथ तो बेटा PK के लिए कर रहा प्रचारबिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतराबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसीBankipur By Election: पूर्व विधायक सतीश के घर में सियासी संग्राम, पिता BJP के साथ तो बेटा PK के लिए कर रहा प्रचारबिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा

सरकारी स्कूल के क्लासरूम को बना दिया बेडरूम, बेंच पर पैर फेंक सोते दिखे मास्टर साहब; तस्वीरें वायरल

Bihar Education News: सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षकों के क्लासरूम में सोने की तस्वीरें वायरल हुई हैं। अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Bihar Education News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Education News: बिहार सरकार जहां सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल देने का दावा कर रही है, वहीं सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। प्रखंड के खोरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो शिक्षक कथित तौर पर क्लासरूम के अंदर डेस्क-बेंच पर आराम करते नजर आए। इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



वायरल तस्वीरों में शिक्षक दिनेश कुमार मंडल और देवेंद्र सरदार उस डेस्क-बेंच पर पैर फैलाकर सोते दिखाई दे रहे हैं, जहां बच्चे बैठकर पढ़ाई करते हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि शिक्षकों को सोता देखकर कई छात्र-छात्राएं अपना बैग लेकर घर लौट गए और क्लासरूम खाली हो गया, लेकिन शिक्षक अपनी नींद में ही व्यस्त रहे।



वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों को बेहतर शिक्षा देना और उन्हें सही दिशा दिखाना है। यदि शिक्षक ही अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतेंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे बेहतर होगा। अभिभावकों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा कमजोर हो रहा है और यही वजह है कि कई परिवार अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने की ओर बढ़ रहे हैं।



स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद सैकड़ों बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया था। वह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब शिक्षकों की लापरवाही की तस्वीर सामने आने से सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं।



जानकारी के मुताबिक, खोरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुल 140 बच्चों का नामांकन है, जबकि रोजाना करीब 100 बच्चे उपस्थित रहते हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत कुल सात शिक्षक पदस्थापित हैं।



इस मामले में बीईओ सह बीपीआरओ मनीष कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में शिक्षक दोषी पाए जाते हैं तो विभागीय नियमों के अनुसार उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता