ब्रेकिंग
बिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीनेपाल में भारतीय पर्यटकों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा रुके तो बालेन सरकार लेगी यह एक्शनबीजेपी विधायक को धमकी देने वाला शातिर गिरफ्तार, AK47 से भून देने की कही थी बातबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीनेपाल में भारतीय पर्यटकों के लिए नए नियम लागू, 30 दिन से ज्यादा रुके तो बालेन सरकार लेगी यह एक्शनबीजेपी विधायक को धमकी देने वाला शातिर गिरफ्तार, AK47 से भून देने की कही थी बात

Suicide News: बिहार के बीटेक स्टूडेंट ने देहरादून में की खुदकुशी, हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

Suicide News: देहरादून में जमुई के 20 वर्षीय बीटेक छात्र आशीष कुमार ने सुसाइड कर लिया है। अपने होस्टल के कमरे में फांसी लगाकर छात्र ने आत्महत्या कर ली है।

Suicide News
बीटेक स्टूडेंट ने देहरादून में की खुदकुशी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Suicide News: बिहार के जमुई के रहने वाले बीटेक के स्टूडेंट ने देहरादून में खुदकुशी कर ली है। 20 वर्षीय बीटेक छात्र आशीष कुमार ने अपने होस्टल कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।  बताया जा रहा है कि, आशीष ने तबीयत खराब होने के कारण कॉलेज नहीं जाने की बात कही थी। जिसके बाद सुसाइड की खबर मिली।


मृतक के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों पर संदेह जताया है और मामले की गहन जांच की मांग की है। मृत छात्र बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव का निवासी था। खबरों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब आशीष ने गुरुवार को अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए कॉलेज जाने से मना कर दिया था। उसका चचेरा भाई अजय इंस्टीट्यूट चला गया, लेकिन जब वह लौटकर आया तो आशीष का शव होस्टल के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला।


आशीष के पिता नंदकिशोर यादव ने घटना पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि दो दिन पहले ही उनकी आशीष से फोन पर बात हुई थी और वह खुश था, फिर अचानक यह घटना कैसे हो गई। उन्होंने बताया कि आशीष बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और वह पढ़ाई में बहुत तेज था। परिजन इस मामले में आत्महत्या के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं और जमुई के वरीय अधिकारियों से इस घटना की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें