ब्रेकिंग
‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, पेपर लीक पर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयानVTR से निकले बाघ ने फिर बदला ठिकाना, खेतों में मिले ताजा पैरों के निशान; ग्रामीणों में डर का माहौल‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगकानून हाथ में लिया तो खैर नहीं... छात्रों के आंदोलन को लेकर बिहार में हाई अलर्टकटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’, पेपर लीक पर जारी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयानVTR से निकले बाघ ने फिर बदला ठिकाना, खेतों में मिले ताजा पैरों के निशान; ग्रामीणों में डर का माहौल‘प्रधानमंत्री को भी लेनी होगी जिम्मेदारी’, संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान बोले पप्पू यादव; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगकानून हाथ में लिया तो खैर नहीं... छात्रों के आंदोलन को लेकर बिहार में हाई अलर्टकटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bihar Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कटिहार में छात्रों ने समाहरणालय तक मार्च निकाला और धरना दिया। प्रदर्शन उग्र होने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मुख्य द्वार खाली कराया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

Bihar Student Protest
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी शहीद चौक से पैदल मार्च निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे और मुख्य द्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।



छात्रों ने जंतर-मंतर की घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने समाहरणालय परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। दोनों मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया था और गेट के बाहर यातायात डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस बल तैनात की गई थी।



धरने के दौरान जब प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। विरोध जारी रहने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया और कुछ ही मिनटों में समाहरणालय का मुख्य द्वार खाली करा दिया।



प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी। इसके अलावा कटिहार रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही।

रिपोर्ट- सोनू कुमार चौधरी, कटिहार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता