ब्रेकिंग
PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..

समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, खवासपुर और विशुनपुर पंचायत को दिया हाई जम्पिंग गद्दा

ARA NEWS: समाजसेवी सह उद्योगपति अजय सिंह द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत युवाओं को हाई जम्पिंग गद्दा मुहैया कराने का सिलसिला लगातार जारी है। गद्दा प्रदान करने का उद्देश्य यु

ARA NEWS
युवाओं को सौगात
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA NEWS: समाजसेवी सह उद्योगपति अजय सिंह द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत युवाओं को हाई जम्पिंग गद्दा मुहैया कराने का सिलसिला लगातार जारी है। गद्दा प्रदान करने का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने तथा वर्दीधारी सरकारी नौकरी के प्रयास में लगे युवाओं को ऊंची कूद के लिए दक्ष करना है। 


हाई जम्पिंग गद्दे का वितरण अजय सिंह द्वारा अबतक दर्जनों गांवों के युवाओं के बीच कर दिया गया है। शुक्रवार को हाई जम्पिंग गद्दा खवासपुर पंचायत तथा विशुनपुर पंचायत अंतर्गत सबलपुर के युवाओं को अजय सिंह के भतीजा नीरज सिंह के माध्यम से प्रदान किया गया। मौके पर टिंकू सिंह, रामप्रताप सिंह, रिंटू ओझा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। गद्दा प्राप्त करने के उपरांत लाभुक युवाओं ने खुशी का प्रदर्शन करते हुए अजय सिंह जिन्दाबाद के खूब जयकारे लगाये।


हाई जम्पिंग गद्दा वितरण करने की मुहिम संचालित कर रहे समाजसेवी अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के होनहार युवकों के भविष्य को लेकर मैं हमेशा सोचते रहता हूं। क्षेत्र में मैं जब सक्रिय रूप से घूमकर लोगों से सम्पर्क करने चला तो युवाओं की समस्या हाई जम्पिंग गद्दा अनुपलब्धता को लेकर सामने आयी। 


अजय सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि जितना हो सकेगा मैं अधिक-से-अधिक युवाओं को जम्पिंग गद्दा मुहैया कराएंगे ताकि पुलिस व फौज की नौकरी की तैयारी करते हुए युवाओं को इस समस्या से अब जूझना न पड़े। हालांकि एक बात सामने आने लगी है कि गद्दा पाने के लिए युवाओं में शौक ज्यादा तथा गुटबाजी भी दिखने लगी है। जो गद्दे का महत्व तथा आपसी प्रेम पर प्रतिकूल असर कर सकता है। मेरा मानना है कि गद्दा पाना शौक की वस्तु नहीं, अपितु भविष्य निर्माण का एक उचित साधन होना चाहिए।

टैग्स