ब्रेकिंग
Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?✦Bettiah Road Accident : नरकटियागंज-बेतिया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर, ऑटो से उतरकर सड़क किनारे खड़े किराना व्यवसायी को रौंदा; मौत✦Patna Special Train : छठ के बाद घर से लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए 80 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और शेड्यूल✦Bihar News : खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में मची भगदड़, हजारों की भीड़ हुई बेकाबू, गुस्साए दर्शकों ने तोड़ीं दर्जनों कुर्सियां✦ Bihar Crime News : उत्तराखंड से बिहार आई थी 14 साल की किशोरी, छठ के अर्घ्य के बाद पड़ोसी के घर में हुई ऐसी वारदात कि मच गया हड़कंप✦PM Modi Bihar Visit : नीतीश सेतु से लेकर NDA की ताकत तक... 21 नवंबर को वैशाली से PM मोदी बिहार को क्या-क्या देंगे?

शराब मामले में गिरफ्तार हुआ राजद नेता, सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष है रामायण चौधरी

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वह तेजस्वी यादव और तेजप्रताप का काफी करी

शराब मामले में गिरफ्तार हुआ राजद नेता, सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष है रामायण चौधरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि वह तेजस्वी यादव और तेजप्रताप का काफी करीबी है. उस पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. आपको बता दें कि 23 सितंबर को मैरवा थाने की पुलिस ने मैरवा थाना क्षेत्र से शराब लदी एक ट्रक से चार व्यक्ति और एक कार से दो लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस अवर निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में ये गिरफ्तारी हुई थी. 


गिरफ्तार शराब तस्करों ने यह बयान दिया था कि इस शराब की डिलीवरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी और सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को करनी थी. इसी मामले में पुलिस ने रामायण चौधरी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. इसी मामले में मैरवा थाने की पुलिस ने मुफस्सिल थाने की पुलिस के सहयोग से बरहन गोपाल गांव से रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार कर रामायण चौधरी को मैरवा थाने लाया गया. यहां से कोरोना जांच के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया है. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

टैग्स