ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

बिहार में दारोगा और महिला कांस्टेबल का बंद कमरे वाला गंदा वीडियो वायरल, SP ने दोनों को किया सस्पेंड; जांच के आदेश

Bihar Police News: सीवान में पुलिसकर्मियों का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए हैं। यह वीडियो रघुनाथपुर थाना में पूर्व में तैनात सब-इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल का है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: सीवान के पुलिस महकमे से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रघुनाथपुर थाना में पूर्व में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुजीत कुमार और डायल 112 की एक महिला सिपाही से संबंधित है। 


हालांकि दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है, क्योंकि संबंधित अधिकारी वर्तमान में पचरुखी थाना में तैनात हैं, जबकि महिला सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थापित है। वायरल वीडियो एक कमरे का है, जहां दोनों आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। 


इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वेंटिलेटर के जरिए यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


कहा जा रहा है कि वीडियो बनाने वालों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी और वीडियो डिलीट करने के नाम पर दबाव बनाया था। जब इस मामले की जानकारी अधिकारियों को मिली तो दोनों का तबादला कर दिया गया।


लंबे समय बाद यह वीडियो सोमवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता