ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

जन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: सिवान में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद डीजे और आर्केस्ट्रा बजाना आयोजकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दो गांवों में कार्रवाई करते हुए दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में नामजद आरोपियों...

जन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: सिवान में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद डीजे और आर्केस्ट्रा बजाना आयोजकों और संचालकों को भारी पड़ गया. भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर प्रतिबंध के बावजूद डीजे और आर्केस्ट्रा का संचालन कराने के मामले में पुलिस ने करीब 30 से 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें छह लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


दरअसल, चार सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से डीजे और आर्केस्ट्रा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था. प्रशासन की ओर से आयोजकों को इस निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया था.


इसके बावजूद भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुधरी गांव और साधर सुल्तानपुर गांव में आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित डीजे और आर्केस्ट्रा बजाया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम बंद कराने का निर्देश दिया, लेकिन पुलिस के निर्देश के बावजूद कुछ समय तक डीजे और आर्केस्ट्रा का संचालन जारी रहा.


सुधरी गांव में तेज आवाज में बज रहा था DJ

पुलिस के अनुसार, सुधरी गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयोजकों और अन्य लोगों के सहयोग से डीजे और आर्केस्ट्रा बजाया जा रहा था. मौके पर करीब 15 से 20 अज्ञात लोगों के सहयोग से तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे.


पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को प्रशासनिक आदेश की जानकारी देते हुए डीजे और आर्केस्ट्रा बंद करने का निर्देश दिया. आरोप है कि निर्देश के बावजूद संबंधित लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया और कार्यक्रम में प्रतिबंधित साउंड सिस्टम का संचालन जारी रखा.


साधर सुल्तानपुर में भी नहीं माना पुलिस का आदेश

इसी तरह साधर सुल्तानपुर गांव में भी मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा बजाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आयोजकों को कार्यक्रम में डीजे और आर्केस्ट्रा का संचालन बंद करने के लिए कहा.


पुलिस के मुताबिक, कई बार समझाने और निर्देश देने के बावजूद संबंधित लोगों ने प्रशासनिक आदेश की अनदेखी की. इसके बाद पुलिस ने दोनों स्थानों पर हुई घटनाओं को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की.


30-40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष ने दोनों मामलों में आयोजकों, डीजे संचालकों और उनके सहयोगियों समेत करीब 30 से 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें छह लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है.


एसपी भारत सोनी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे और आर्केस्ट्रा के संचालन पर रोक लगाई गई थी. इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर दोनों स्थानों पर डीजे और आर्केस्ट्रा का संचालन कराया गया.


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस की कार्रवाई के बाद आयोजकों और डीजे संचालकों में हड़कंप की स्थिति है.