ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

सिवान में महानवमी मेले के दौरान AC दुकान में भीषण आग, कयूम मार्केट में मची अफरा-तफरी

बिहार के सिवान में महानवमी के दिन सिवान-छपरा रोड स्थित कयूम मार्केट की AC रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटीं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।

बिहार न्यूज
मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार के सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दुर्गा पूजा मेले के दौरान सिवान-छपरा रोड स्थित कयूम मार्केट में एक AC रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। 


आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


 जानकारी के मुताबिक, आज महानवमी के अवसर पर सिवान में दुर्गा पूजा मेले को लेकर काफी भीड़ जुटी हुई है। इसी दौरान कयूम मार्केट स्थित AC रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। महानवमी के कारण बाजार और मेले में लोगों की भीड़ को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा।

सिवान से फैयाज अली की रिपोर्ट

टैग्स