ब्रेकिंग
बेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपील

सीवान फायरिंग में घायल तीनों छात्र पटना के मेदांता अस्पताल रेफर, बिहार बंद के दौरान भड़की थी हिंसा

Siwan Firing: बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई हिंसा और फायरिंग में घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में करीब 100 उपद्रवियों को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

Siwan Firing
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Siwan Firing: बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई हिंसा और फायरिंग में घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में शेख मोहल्ला निवासी मो. आरिफ, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आकाश कुमार और सीवान के दरौली निवासी विक्की कुमार गौड़ शामिल हैं।



डॉक्टरों के अनुसार, मो. आरिफ के गले में गोली लगी है और उनकी हालत सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। वहीं, आकाश कुमार के कंधे में और विक्की कुमार गौड़ के पैर में गोली लगी है। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।



शनिवार को बिहार बंद के दौरान सीवान में छात्र प्रदर्शन के बीच हालात अचानक हिंसक हो गए थे। गांधी मैदान और जेपी चौक इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और फायरिंग की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बन गया।



हिंसा के दौरान पथराव में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, नगर थाना के एक पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा प्रदर्शनकारी और राहगीर भी इस घटना में घायल हुए।



घटना के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 100 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और फायरिंग, पथराव व हिंसा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता