ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: एडमिशन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 700 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश

Bihar Education News: सीवान जिले में नामांकन अभियान में लापरवाही बरतने पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 106 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के 700 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।

Bihar Education News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीवान जिले के 106 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के 700 से अधिक शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई नामांकन अभियान में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद की गई है।


शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान विभागीय निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। कार्रवाई की जद में प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और बीपीएससी से नियुक्त शिक्षक भी शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के बाद स्थापना शाखा ने वेतन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया था कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से कक्षा एक में नए छात्रों के अधिकतम नामांकन पर जोर दिया गया था।


लेकिन विभागीय समीक्षा में पाया गया कि कई विद्यालयों में इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए। घर-घर संपर्क अभियान, अभिभावकों को जागरूक करने और स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही सामने आई। इसका सीधा असर नामांकन के आंकड़ों पर पड़ा और कई योग्य बच्चे विद्यालयों तक नहीं पहुंच सके।


शिक्षा विभाग ने इस स्थिति को गंभीर प्रशासनिक और शैक्षणिक लापरवाही मानते हुए कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों के अनुसार निर्देशों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बाद संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता