ब्रेकिंग
Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस

Bihar News: इस रेलखंड पर नदी पर बनेगा 61 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज, आपस में जुड़ जाएंगे बिहार के यह तीन जिले

Bihar News: सीतामढ़ी-शिवहर-मोतिहारी नए रेलखंड पर बागमती पर 61 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज बनेगा। यह दो ट्रैक वाला पुल 70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। परियोजना से स्थानीय आर्थिक विकास और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी नए रेलखंड पर शिवहर में बागमती नदी पर हाई लेवल पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल लगभग 61 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा होगा, यानी इसमें दो ट्रैक बिछाए जाएंगे। रेलवे इस पुल पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पुल के लिए पूमरे ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। यह रेलखंड पर सबसे बड़ा पुल होगा।


मोतिहारी-शिवहर-सीतामढ़ी रेलखंड एक बहुप्रतीक्षित परियोजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी जिलों को जोड़ना है। परियोजना के पहले चरण में सीतामढ़ी से शिवहर लगभग 28 किमी और शिवहर से मोतिहारी लगभग 51 किमी का काम होगा। इस रेलखंड पर बागमती सहित कई पुल और पुलिया और स्टेशन प्रस्तावित हैं। भूमि अधिग्रहण और सर्वे कार्य में हाल ही में प्रगति हुई है।


शिवहर स्टेशन से मीनापुर प्रखंड की 5 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। मीनापुर प्रखंड की सिवाईपट्टी, तुर्की, बेलहिया लच्छी, चतुरसी, बनघारा आदि पंचायत के लोग सीधे तौर पर इससे जुड़े होंगे। यह रेलखंड शिवहर को पहली बार रेल से जोड़ेगा।


क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा और स्थानीय बाजार विकसित होंगे। महानगरों जैसे दिल्ली या मुंबई जाने के लिए अब मुजफ्फरपुर या बापूधाम मोतिहारी जाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली की एक कंपनी ने मोतिहारी से शिवहर (51 किमी) तक का जियो-टेक्निकल सर्वे पूरा किया है। 


भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की गई है। परियोजना की अनुमानित लागत 926 करोड़ रुपये है। भूमि अधिग्रहण पर अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सीतामढ़ी से रेवासी तक टेंडर का कार्य शुरू हो चुका है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता