ब्रेकिंग
AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलान

सीतामढ़ी में पूजा का प्रसाद खाने के बाद कई लोगों की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान 6 साल की बच्ची की मौत

सीतामढ़ी के परोहा गांव में सावनी घड़ी पूजा का प्रसाद खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 6 वर्षीय बच्ची साक्षी कुमारी की मौत हो गई, फूड पॉइजनिंग की आशंका जतायी जा रही है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

सीतामढ़ी: डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में सावनी घड़ी पूजा का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 6 वर्षीय साक्षी कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी रामजीवन तिवारी के घर सावनी घड़ी पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद लोगों को प्रसाद के रूप में खीर-पूरी और सब्जी दी गई। प्रसाद खाने के कुछ देर बाद ही एक परिवार के कई लोगों की तबीयत अचानक खराब होने लगी।


कई लोगों की हालत बिगड़ी

बीमार लोगों में आरती कुमारी (30), समुदी देवी (65) और प्रिया कुमारी (8) समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 6 वर्षीय साक्षी कुमारी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों का इलाज जारी है।


बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी हड़कंप मच गया है।


फूड पॉइजनिंग की आशंका

प्रसाद खाने के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, बच्ची की मौत और अन्य लोगों के बीमार होने की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से भी घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता