ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

वन माफियाओं के खिलाफ अभियान पर निकले दो दारोगा सड़क हादसे में घायल, बाइक सवार फरार

सीतामढ़ी में वन एवं लकड़ी माफियाओं के खिलाफ अभियान पर निकले दो एएसआई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बेला-फतहपुर मार्ग पर पीछे से आई बाइक की टक्कर से दोनों घायल हुए। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: वन एवं लकड़ी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो पुलिस पदाधिकारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों की पहचान एएसआई नीरज कुमार और एएसआई मंजू कुमारी के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिस पदाधिकारी बेला-फतहपुर मार्ग पर गश्ती अभियान के तहत बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार एएसआई नीरज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एएसआई मंजू कुमारी भी घायल हुई हैं और उनका उपचार जारी है।


बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में वन एवं लकड़ी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गश्त पर निकले थे। दुर्घटना के बाद इलाके में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने किसी साजिश की आशंका की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही फरार बाइक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता